CG Accident : मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, 23 घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मालवाहक वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

 



एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है। एक की पहचान बाकी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 23 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ले जाया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमेतरा में चल रहा है।

बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। साहू ने कहा कि जिले में हुआ यह एक दुखद सड़क हादसा है। एक कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रशासन हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा है।

error: Content is protected !!