Janjgir News : इंजी. रवि पांडेय ने रबी फसल के लिए पानी की अवधि बढ़ाने के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा. रबी फसल हेतु मुड़पार शाखा नहर मे पानी की अवधि बढ़ाने हेतु भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने कलेक्टर को आवेदन किया है। ज्ञात हो कि मुड़पार शाखा नहर से सिंचाई का लाभ लेने वाले किसानों ने इंजीनियर पाण्डेय से मिलकर निवेदन किया कि इस बार रबी फसल के लिए पानी विलंब से छोड़ा गया था। जिससे अभी फसल तैयार होने मे समय लगेगा और गांवो मे कोटवार के द्वारा आगामी 30 अप्रेल तक के लिए पानी प्रदान करने की मुनादी करायी गयी है। किसानो की मांग पर इंजीनियर पाण्डेय ने कलेक्टर से निवेदन किया कि फसल तैयार होने तक कम से कम एक सप्ताह 07 मई तक मुड़पार शाखा नहर मे पानी बढ़ाया जाए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!