CG Accident News : शिक्षक की हादसे में मौके पर मौत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था घर

बालोद. लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद मतदान दलों ने देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम में जमा किया. वहीं मतदान सामग्री जमा कर तड़के सुबह 4 बजे के करीब अपने घर के लिए निकले शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की है. मृतक शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे. मृतक टीचर की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी. बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

 

error: Content is protected !!