Chhattisgarh: खड़े ट्रैक्‍टर में जा घुसे एक बाइक पर सवार 3 युवक; सभी की मौके पर मौत

जगदलपुर. जगदलपुर में रात को एक भयावह सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा जगदलपुर से 24 किलोमीटर दूर तोकापाल ब्‍लॉक के गांव आरापुर के पास रात्रि 11.20 के आसपास हुआ।

 



दरअसल, तीनों युवक बिना हेलमेट पहने राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर तेज रफ्तार में बाइक से जा रहे थे, इस दौरान बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीनों की मृत्‍यु हो गई।

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
मृतकों की पहचान मोहम्मद इस्लाम पिता स्वर्गीय मोहम्मद रसीद (40) मोहम्मद आरिफ पिता स्वर्गीय मोहम्मद सकुर (40) और मोहम्मद रफीक पिता स्वर्गीय मोहम्मद मुनीर (40) निवासी दंतेवाड़ा के रूप में हुई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

तीनों एक बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा से शाम को अपने किसी रिश्‍तेदार के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने जगदलपुर आए थे। रात में वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में तीनों की जान चली गई।

पंचर ट्रैक्‍टर सड़क किनारे छोड़ गया था चालक
जानकारी के अनुसार, तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था। आरापुर गांव के नजदीक सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। जिसके बारे में कहा गया कि टायर पंचर होने के कारण चालक सड़क पर ही उसे छोड़कर चला गया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक से सामने खड़े ट्रैक्टर देखकर बाइक संभाल नहीं सका और ट्रॉली में जा घुसा। वहां से गुजर रहे लोगों ने परपा पुलिस को फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शवों को डायल 112 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। रात में ही उनके स्‍वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी, जिसके बाद वे वहीं पहुंच गए।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!