Champa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 पुरुष और 2 महिला को चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, 94 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 पुरुष और 2 महिला आरोपी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से 94 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घोघरानाला मे सुखदेव साहू, उत्तम देवांगन और महिला वर्षा साहू महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसी प्रकार खिरसालीपारा में रामचरण उर्फ रामू सागर और महिला रोशनी सहीस महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुखदेव साहू, उत्तम देवांगन, रामचरण उर्फ रामू सागर एवं महिला आरोपी वर्षा साहू और रोशनी सहिस के कब्जे से 94 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

पुलिस ने आरोपी सुखदेव साहू, उत्तम देवांगन, रामचरण उर्फ रामू सागर एवं महिला आरोपी वर्षा साहू और रोशनी सहिस के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!