क्या आप जानते हैं लहसुन को शहद में भिगोकर खाने पर क्या होता है, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Healthy Foods: लहसुन को यूं तो कच्चा खाने के लिए कहा जाता है या फिर इसे भूनकर खाते हैं. लेकिन, लहसुन को शहद में भिगोकर खाने के फायदे कम ही लोग जानते हैं. लहसुन और शहद औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. लहसुन (Garlic) में एलिसिन होता है, सल्फर होता है और यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है. वहीं, शहद (Honey) नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के साथ ही इंफ्लेमेटरी गुणों का अच्छा स्त्रोत है. लहसुन को शहद में भिगोकर खाया जाए तो इससे शरीर को एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी मिलते हैं.

 



 

 

 

किसी कांच के जार में लहसुन को छीलकर डालें और उसमें शहद डालकर जार को बंद करके रखें. इस जार को फ्रिज या अल्मारी में रखने के बजाय रसोई में कमरे के तापमान में ही कुछ दिन रहने दें और फिर खाएं. यहां जानिए लहसुन को शहद में डालकर खाने पर शहद को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

शहद-लहसुन खाने के फायदे
Benefits Of Eating Honey Garlic

लहसुन को शहद (Garlic In Honey) में डालकर रखने और रोजाना एक लहसुन खाने पर दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है. इस तरह लहसुन खाने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, कॉलेस्ट्रोल कम होता है, ब्लड क्लोटिंग का खतरा कम होता है और रक्त वाहिनियां अवरुद्ध नहीं होती हैं. इस चलते दिल की सेहत बेहतर होने में मदद मिल सकती है.

 

 

 

एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होने के चलते शहद वाले लहसुन खाने पर खांसी, जुकाम और मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं. ये लहसुन बैक्टीरिया का खात्मा करता है जिससे सेहत अच्छी रहती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग की दिक्कत को भी बढ़ावा देता है. ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने और फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कतों के खतरे को कम करने में भी शहद वाले लहसुन का असर दिखता है.

मेमोरी और ब्रैन हेल्थ को बेहतर करने में भी यह शहद वाला लहसुन फायदेमंद हो सकता है.
यह दिमाग को बीमारियों के खतरे से बचाता है. इससे उम्र से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं और ब्रेन डैमेज का खतरा कम होता है.

 

 

 

इस तरह से लहसुन को खाया जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity) बेहतर हो तो शरीर बार-बार रोगों का शिकार नहीं होता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

शरीर पर होने वाली एलर्जी, रैशेज और एक्ने की दिक्कत को दूर करने में भी इस शहद वाले लहसुन का असर दिखता है.

error: Content is protected !!