JanjgirChampa Big News : बंद पड़े सीसीआई के माइनिंग एरिया में गार्ड्स पर हमला, घायल 3 गार्ड्स को बिलासपुर रेफर किया गया, बड़ी घटना के बाद उठे सवाल…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा स्थित बंद पड़े सीसीआई के माइनिंग एरिया में गार्ड्स पर बदमाशों ने हमला किया है. हमले से 3 गार्ड्स सजीवन साहू, बलवंत सिंह और हरीश चंद्र खांडे को गम्भीर चोट आई है. तीनों गार्ड्स को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मौके पर बदमाशों का 1 मोबाइल मिला है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. अकलतरा पुलिस की लापरवाही यह है कि इस बड़ी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी. मीडिया से DSP और ASP को घटना की जानकारी हुई.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

दरअसल, 2 चारपहिया वाहन में करीब 15 लोग चोरी की नीयत से पहुंचे थे. यहां ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड्स पर बदमाशों ने हमला कर दिया. हमले से गार्ड्स सजीवन साहू के 8-10 दांत टूट गए हैं, वहीं बलवंत सिंह के हाथ-पैर फैक्चर है और सिर पर चोट लगी है. साथ ही, तीसरे गार्ड हरीश चंद्र के पैर में चोट आई है.

यह मामला काफी बड़ा इसलिए है कि गिरोह बनाकर बड़ी संख्या में बदमाश घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. ऐसे में लगता है कि बदमाशों को पुलिस का डर नहीं रह गया है. अब देखने वाली बात होगी कि बदमाश, सलाखों के पीछे कब तक पहुंचते हैं ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!