Sakti Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने बरेकेल खुर्द गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काशीराम, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी काशीराम के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire Attack Arrest : बहन से बात करने पर जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, झुलसे युवक की हालत गम्भीर, रायपुर में भर्ती...

हसौद पुलिस ने आरोपी काशीराम के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!