ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर मे स्वास्थ्य जागरुकता सेमिनार का किया गया आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर मे स्वास्थ्य जागरुकता सेमिनार का किया गया आयोजन

 



स्कूल संचालक आलोक अग्रवाल और सोनाली सिंह ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल के संयोजन से सफलता पूर्वक जन साधारण मे होने वाले ब्रेस्ट कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई, जिसके श्रृंखला मे अपोलो से डाक्टर रश्मि अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ व प्रबंधक अपोलो हॉस्पिटल अजय जाडे का आगमन हुआ और सर्वप्रथम चेयरमेन आलोक अग्रवाल व सोनाली सिंह ने भागवत गीता व रामायण से अतिथियों का स्वागत किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

तत्पशाचत डाक्टर रश्मि अग्रवाल ने बहुत अच्छे तरीके से महिलाओ मे स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर के होने वाले कारण उनको समय से पहले पहचानने के तरीको के बारे मे जानकारी दी. इसके बाद अजय जाडे ने बताया की प्री हेल्थ चेक अप क्यो जरूरी है. समय से पहले बीमारियों की पहचान व उस से मिलने वाले लाभो के बारे मे भी बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया तथा भविष्य मे होने वाले सभी बीमारियों के लिए आप यदि सजग रहेंगे तो कैसे परिवार व समाज की उन्नति मे अपनी सहभागिता दे सकते है ये बताया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!