JanjgirChampa Big News : कांग्रेस के प्रदेश सचिव को गोली मारने की धमकी, पार्टी के ही नेता पर लगाया आरोप, फेसबक पर कांग्रेस नेता ने लिखा… पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने पार्टी के नेता द्वारा गोली मारने की धमकी देने की बात कही है और फेसबुक पर कांग्रेस नेता का बिना नाम लिए लिखा है, ‘गोली मारकर मेरी हत्या की जा सकती है’. प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय के इस पोस्ट के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल मच गई है.कांग्रेस नेता राघवेंद्र पांडेय का कहना है कि पार्टी के नेता के द्वारा उन्हें 6 माह से टारगेट किया जा रहा है और यह कोशिश की जा रही है कि वे पार्टी में सक्रिय ना रहें. विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अकलतरा और जांजगीर-चाम्पा से दावेदारी की थी. उससे पहले, जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी. उनका कहना है कि इसी के बाद कांग्रेस के नेता ने उनसे खुन्नस पाल लिया है और पिछले 6 माह से किसी न किसी तरह से उन्हें डिस्टर्ब किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

अब एक कार्यक्रम में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई और नेता के समर्थक द्वारा मैसेज करके धमकाया जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने कहा है कि वे गोली खाने को तैयार है, इसलिए वे ना तो पुलिस से शिकायत करेंगे और ना ही कांग्रेस संगठन से. उन्होंने फेसबक में लिखा है, ‘यदि मेरी हत्या हो जाए तो अंतिम संस्कार में जरूर आना, वहीं आखिरी मुलाकात हो जाएगी’.
इस तरह जांजगीर-चाम्पा संगठन में हलचल मच गई है. फिलहाल, इस मामले में किसी भी कांग्रेस नेता का बयान नहीं आया है. अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस संगठन की क्या प्रतिक्रिया आती है ?

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!