ब्रश करने के बाद भी नहीं हट रहा दांतों का पीलापन, तो इन पत्तियों का पेस्ट लगाकर देखिए कमाल, मिट सकते हैं सारे दाग

Danto Ka Pilapan Kaise Hataye: दांतों का पीलापन हमें अपनी नेचुरल हंसी हंसने से रोक सकता है. पीले दांत न सिर्फ दखने में गंदे लगते हैं बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी बिगाड़ सकते हैं. कई लोग दांतों के पीलेपन से परेशान होते हैं. ब्रश करने के बाद भी दांतों का जिद्दी पीलापन जाता ही नहीं. अगर आप अपने दांतों की सफाई (teeth cleaning) के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढ रहे हैं या दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो आम की पत्तियों का उपयोग (uses of mango leaves) करके दांतों को साफ करना एक अच्छा तरीका हो सकता है. आम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को रोक सकते हैं और दांतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. यहां जानिए कि दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए आम के पत्तों का इश्तेमाल कैसे करें.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

 

 

 

 

दांतों की सफाई के लिए आम के पत्तों को इस्तेमाल करने का तरीका

1. पत्तियों को साफ करें: सबसे पहले पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें. ध्यान दें कि पत्तियों पर कोई भी कीटाणु न हो

2. पत्तियों को चबाएं: अब ध्यानपूर्वक आम की पत्तियों को चबाएं. यह आपके मुंह में एंटीबैक्टीरियल गुणों को रिलीज करेगा जो बैक्टीरिया को मारेगा और मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखेगा.

3. दांतों को साफ करें: अब चबाई हुई पत्तियों को दांतों पर मसाज करें. इससे दांतों की सफाई होगी और मुंह में बैक्टीरिया को रोका जा सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

4. मुंह को धोएं: पानी का इस्तेमाल करके मुंह को अच्छी तरह से धो लें.

5. कुल्ला करें: मुंह में पानी का कुल्ला करें. यह बैक्टीरिया को मारेगा और मुंह को स्वच्छ और ताजगी से भर देगा।

दूसरा तरीका:
आम के पेड़ से ताजी पत्तियां तोड़ें. इसे अच्छे से धो लें. इसके पत्ते को दांतों पर रगड़ें या आम के पत्ते को चबाकर उसका पेस्ट दांतों पर रगड़ें. ऐसा 1-2 मिनट तक करें और बाहर थूक दें. इसकी पत्ती में मौजूद मैंगिफेरिन एंटी-बैक्टीरियल के रूप में काम करता है और आपके दांतों के दाग को दूर कर सकता है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!