दूध नहीं, गर्मी में पिएं ये सफेद देसी ड्रिंक, कैल्शियम की कमी मिनटों में करे दूर, 5 बीमारियों का इलाज एक कप में..

1.गर्मी के मौसम में जिस तरह दही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है उसी तरह छाछ के भी अपने कई फायदे हैं. दरअसल, दही को मथकर और मसाले आदि डालकर इसे बनाया जाता है जो गर्मी से हमें कई बीमारियों से बचाने में काफी मदद करता है।

 



 

 

 

2.हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आप रोज एक गिलास छाछ पियें तो यह शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन सहित कई पोषक तत्वों की कमी को आसानी दूर कर सकता है.

 

 

 

3.छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो डायजेशन को अच्‍छा करता है और पेट में गैस, अपच जैसी परेशानियों को दूर रखता है. जिन लोगों को लैक्टोज एलर्जी है उनके लिए भी छाछ फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

 

 

4.छाछ में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी काफी मात्रा में होते हैं जो बोन्‍स को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसमें विटामिन डी और विटामिन K2 भी भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद कर सकता है.

 

 

 

5.छाछ अगर आप नियमित रूप से पीते हैं तो इससे मसूड़ों में सूजन, दांतों की बनावट, मुंह के अंदर स्किन में किसी तरह की परेशानी आदि से आप बचे रह सकते हैं. अगर आप ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो छाछ पीना शुरू कर दें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

6.एक शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने रोज छाछ का सेवन किया उनमें 3 से 10 प्रतिशत बैड कोलेस्‍ट्रॉल में कमी आई. इस तरह अगर आप बैड कोलस्‍ट्रॉल की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो छाछ को डाइट में शामिल कर लें.

 

 

7.यही नहीं, छाछ हाई ब्‍लड प्रेशर के लक्षणों को भी कम करता है और ब्‍लड प्रेशर को नॉर्मल बनाने में मदद करता है. इस तरह अगर आप गर्मी में अपने डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करना चाहते हैं तो डाइट में छाछ को जरूर शामिल करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!