JanjgirChampa Big News : किराना दुकानदार के घर में लूट की नीयत से 4 बदमाश, चाकू की नोक पर लूट की कोशिश की, CCTV में कैद हुए बदमाश, पुलिस को मिला ये बड़ा क्लू… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्ष्रेत्र के तनौद गांव के किराना दुकानदार शिवकुमार साहू के घर में लूट की नीयत से 4 बदमाश घुस गए और चाकू की नोक पर आलमारी की चाबी मांगने लगे. इस दौरान चारों बदमाश, मौके पर चाकू छोड़कर भाग गए. 2 बाइक में भागते चारों बदमाश, गांव में दूसरी जगह लगे CCTV में कैद हुए हैं. चारों बदमाश हेलमेट लगाकर और स्कार्फ पहनकर पहुंचे थे.

 



चर्चा यह भी है कि बदमाश, पिस्टल लेकर भी पहुंचे थे. हालांकि, इसके बारे में बदमाशों के पकड़े जाने के बाद खुलासा होगा. फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 393 के तहत जुर्म दर्ज किया है और CCTV के साथ ही बाइक के मिले नम्बर के आधार पर जांच कर रही है. राहत की बात रही कि बदमाशों ने अनहोनी घटना को अंजाम दिया नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

दरअसल, तनौद गांव का किराना दुकानदार शिवकुमार साहू, अपने घर में था. इसी दौरान 2 बाइक से 4 बदमाश लूट की नीयत से पहुंचे और आलमारी की चाबी मांगने लगे. दूसरे कमरे में दुकानदार की पत्नी थी. यहां चिल्लाने पर सभी बदमाश भाग गए. घर के आसपास बच्चे खेल रहे थे. बदमाशों ने भागते वक्त बच्चों को भी डराया. फिलहाल, रिपोर्ट पर पुलिस ने बदमाशों की पतासाजी कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!