JanjgirChampa News : निर्वाचन में नामांकन का कार्य महत्वपूर्ण, त्रुटिरहित करें कार्य : कलेक्टर, कलेक्टर की उपस्थिति में नाम निर्देशन के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

जांजगीर चांपा. लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नाम निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत नियुक्त जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा नाम निर्देशन कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा की निर्वाचन की प्रक्रिया में नामांकन एक महत्वपूर्ण चरणों में से एक है इसमें त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, इसलिए प्रत्येक कार्य को सजगता से और त्रुटिरहित करें। बैठक में बताया गया कि नाम निर्देशन पत्र अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त कर सकते है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने नामांकन प्रक्रिया, दस्तावेज, चेक लिस्ट जैसे विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया का पूर्ण होने तक नामांकन की वीडियोग्राफी होना है और नामांकन की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश की तिथि में नाम-निर्देशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय ,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, एसडीएम चांपा नीरनिधि नंदेहा एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!