FIR : नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के खिलाफ FIR, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें क्या है पूरा मामला?

राजनांदगांवः पीएम मोदी को लाठी मारने वाले बयान को लेकर अब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। चौतरफा विरोध के बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 



 

 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजनांदगांव में आयोजित भूपेश बघेल की चुनावी सभा में पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि लाठी रखने वाला आदमी चाहिए, नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और रात-दिन तंग करके यहां से चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। हालांकि बाद में नेता प्रतिपक्ष महंत ने खेद व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी कही गई बात को तोड़-मरोड़कर प्रचारित- प्रसारित किया जा रहा है। पीएम का पद सम्माननीय है, उनके असम्मान में मैंने कुछ नहीं कहा है। फिर भी मेरी बातों का बुरा लगा होगा तो खेद व्यक्त करता हूं।​​​​​​​

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

भाजपा के नेताओं ने किया था पलटवार
नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्म हो गई थी। सीएम साय सहित मंत्रियों और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके बयान का विरोध जताया था। इसके अलावा भाजपा ने मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार को ट्रेंड कराया था। सभी मंत्रियों ने भी अपने सोशल मीडिया में वीडियो डाला था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!