JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार आरोपी युवक अमित कुमार कश्यप को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार कश्यप के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376, 2 (N), पॉक्सो एक्ट 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी अमित कुमार कश्यप पचरी गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पचरी गांव का अमित उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अमित कुमार कश्यप फरार हो गया था.

सायबर सेल की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार कश्यप को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!