प्रेमानंद जी महाराज से जानिए सुबह उठने में होती है दिक्कत तो क्या करें, इस ट्रिक से अपने आप खुलने लगेगी आंख

Healthy Tips: प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं और वृंदावन के प्रसिद्ध संत हैं. प्रेमानंद जी महाराज के उपदेश व सलाह सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होते हैं. महाराज अपने वीडियो में जीवन दर्शन का ज्ञान भी देते हैं तो जीवनशैली में किए जाने वाले जरूरी बदलावों को लेकर सुझाव भी देते हैं. अपने एक ऐसे ही वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) ने बताया था कि जिन लोगों को सुबह उठने में दिक्कत होती है उन्हें क्या करना चाहिए और किस तरह सुबह समय पर उठा जा सकता है.



 

 

 

 

सुबह उठने में अनेक लोगों को परेशानी होती है. सुबह के समय अगर जल्दी ना उठा जाए और बार-बार नींद के चलते आंख ना खुले तो इससे पूरी दिनचर्या बिगड़ सकती है. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज की सलाह काम आ सकती है. प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अगर सुबह के समय उठने में दिक्कत होती है तो इसका मतलब है कि हो सकता है आपकी लगन में कमी है.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

 

 

 

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, आपको सुबह जल्दी उठना है तो रात के समय सोने से पहले चिंतन करते हुए टाइम अपने दिमाग में सोच लेना चाहिए, जैसे कि अगर 4 बजे उठना है तो दिमाग में ठान लेना चाहिए कि आपको सुबह 4 बजे उठना है. वे कहते हैं कि रात के समय ध्यान और चिंतन (Meditation) करने के बाद सोया जाए तो सुबह के समय खुद ही आपकी नींद खुल जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

 

 

 

 

इसके अलावा, प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि सुबह 4 बजे उठना जागने का सबसे सही समय है. इसके बाद स्नान करना चाहिए और फिर व्यक्ति को व्यायाम और प्राणायाम करना चाहिए. संभव हो सके तो विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए. प्रेमानंद महाराज के अनुसार, सुबह 11 बजे से पहले ही आहार ग्रहण करना चाहिए.

error: Content is protected !!