भूल जाइए पेट की जलन और एसिडिटी! गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखेंगी ये 5 सब्जियां

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है. लौकी की खीर या सब्जी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं.

 



 

 

 

 

करेले

का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं. करेला पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन का पाचन आसानी से हो जाता है. करेले का जूस या सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को करेले का सेवन करने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

पालक

आयरन और फोलिक एसिड का रिच सोर्स है. साथ ही, इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ-साथ पेट की सफाई करने में भी मदद करता है. पालक को आप दाल, सूप या सलाद में शामिल कर सकते हैं.

 

 

 

खीरा

पानी और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. आप खीरे को सलाद के रूप में या रायते के साथ खा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

टमाटर

का इस्तेमाल तो लगभग हर सब्जी में किया जाता है. टमाटर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं. साथ ही, यह पेट के अल्सर की रोकथाम में भी मदद करता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!