Korba Fire : चलते वाहन में अचानक लगी भीषण आग, सवार युवकों ने कूदकर बचाई जान

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र जेंजरा के पास अम्बिकापुर से कोरबा आ रहे वाहन में अचानक भीषण आग लग गई और गाड़ी में सवार, 2 युवको ने कूदकर अपनी जान बचाई है.

 



पुलिस के मुताबिक, अम्बिकापुर से कोरबा आ रहे बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई. यह घटना कटघोरा क्षेत्र जेंजरा के पास की है. यहां चलती बोलेरो गाड़ी में इंजन की तरफ से धुआं निकल कर अचानक आग लग गई. इस पर वाहन पर सवार 2 युवकों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई है. सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस एवं दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!