Korba News : लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी, 20 अप्रैल को संवीक्षा, 22 अप्रैल को होगी नाम वापसी

कोरबा. लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 19 अपै्रल तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 20 अप्रेल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, वहीं 22 अपै्रल को अपरान्ह 03 बजे से पूर्व अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे।

 



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा में चुनाव संबंधी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र हेतु निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 19 अपै्रल 2024 (सार्व. अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

नाम निर्देशन पत्र लेने का समय दोपहर तीन बजे तक –
रिटर्निंग आफिसर कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक रहेगा। जबकि पूर्णतः भरे हुए नामांकन पत्र जमा करने का समय प्रातः 11 बजे से अपरांह तीन बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट कोरबा के प्रथम तल स्थित कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 02 में संपादित होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

07 मई को होगा मतदान –
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा जिले में सात मई को प्रातः सात बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अवलोकन –
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक तैयारियां देखी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!