Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को अड़भार चौकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने बस स्टैंड के पास से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश कुमार रात्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरेश कुमार रात्रे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार रात्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी कमल मैरिषा, प्रधान आरक्षक, कृष्णा साहू, पुषनाथ भगत, तिलेश नेताम एवं महिला आरक्षक दिलेश्वरी कंवर का योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!