Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने आमनदुला गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संतोष कुमार सोनवानी, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी संतोष कुमार सोनवानी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार सोनवानी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!