Sakti Arrest : 4 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला सुकमत बाई जांगड़े को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि परसदखुर्द गांव में एक महिला महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री कर रही है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिला सुकमत बाई जांगड़े के कब्जे से 4 लीटर महुआ के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Training News : समर्थ योजना के तहत रेशम हाथकरघा बुनकर प्रशिक्षण का हुआ समापन, 30 महिलाएं हुई शामिल, अतिथियों ने ट्रेनिंग की तारीफ की, कहा, 'सरकार की अच्छी पहल'

error: Content is protected !!