Sakti Big News : सक्ती की पूर्व विधायक और उनके पति वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के समर्थक थे, महन्त और कांग्रेस को बड़ा झटका

सक्ती. सक्ती की पूर्व विधायक सरोजा राठौर और उनके पति वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनहरण राठौर, भाजपा में शामिल हो गए हैं. सक्ती में छ्ग भाजपा के चुनाव प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.

 



आपको बता दें, सक्ती की पूर्व विधायक सरोजा राठौर और उनके पति मनहरण राठौर, विस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त के समर्थक थे. हालांकि, पिछले कुछ वक्त से उनका महंत से दूरी थी. विस चुनाव में मनहरण राठौर ने दावेदारी भी की थी. बताया जाता है कि सक्ती क्षेत्र में डॉ. महंत द्वारा एक दूसरे नेता को तवज्जो देने से उनकी दूरी डॉ. महंत से बढ़ गई थी. नतीजा यह रहा कि आज पूर्व विधायक और उनके पति ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है. इस तरह डॉ. महन्त और कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!