Sakti Big News : राइस मिलर एवं ट्रांसपोर्टर के घर से 10 लाख नगद और हीरे, सोने-चांदी के जेवरात समेत 76 लाख 50 हजार की चोरी, FIR दर्ज, सक्ती पुलिस की गश्त की खुली पोल, कुछ ही दूरी पर स्थित है थाना

सक्ती. सक्ती थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित राइस मिलर एवं ट्रांसपोर्टर के घर के पूजा रूम से अज्ञात चोरों ने 10 लाख नगद और हीरे, सोने-चांदी के जेवरात समेत 76 लाख 50 हजार की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. थाना से कुछ ही दूरी पर चोरी होने से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है. इससे पहले भी थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हो चुकी है, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सक्ती के राइस मिलर एवं ट्रांसपोर्टर पवन गोयल के घर के पूजा रूम में रखे आलमारी से अज्ञात चोरों ने 10 लाख नगदी रकम और 66 लाख 50 हजार के हीरे, सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. सूचना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी और पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!