Sakti Big Arrest : सरपंच की हत्या कर 3 साल से फरार आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने सरपंच की हत्या कर 3 साल से फरार आरोपी को छोटे रबेली गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा को आरोपी रामकिशन उर्फ बोर्रा मधुकर, अमृत मधुकर, पलटन काटले, बड़गा उर्फ राजकुमार मधुकर, फूलचंद मधुकर, लक्ष्मी मधुकर, संजय मधुकर, लोकनाथ काठले, छतराम काठले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 186, 188, 302, 332, 427 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इधर, पुलिस ने सरपंच की हत्या कर 3 साल से फरार आरोपी छतराम काठले को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!