Sakti Bike Thief : बैंक के पास से बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चन्द्रपुर थाना में FIR दर्ज

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने सहकारी बैंक के पास से बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, अशोक निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह सहकारी बैंक गया था और बाइक क्रमांक CG 11 AN 8588 को बैंक के पास में खड़ी कर बैंक में रुपए निकलवाने के लिए चला गया था. बैंक से रुपए निकलवा कर बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

पुलिस ने अशोक निषाद के रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!