Sakti FIR : बारात आए युवक से एक नामजद सहित उसके अन्य साथियों ने की मारपीट, बाराद्वार थाना में FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में बारात आए युवक कोमल प्रकाश पटेल से नरेंद्र साहू और उसके अन्य साथियों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टेमर गांव के कोमल प्रकाश पटेल ने बताया कि बारात में सरवानी गांव गए हुए थे. वहां DJ चलाने वाले नरेंद्र साहू और उसके अन्य साथियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले नरेंद्र साहू सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan : कुकदा गांव की बेटी अनिता कश्यप बनी मिसाल, सूबेदार की ट्रेनिंग के बाद गृहग्राम आगमन पर जोरदार स्वागत...

error: Content is protected !!