Sakti News : कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया पहुंचे चंद्रपुर, माता के दर्शन कर डभरा के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

सक्ती. डभरा क्षेत्र के चंद्रपुर में स्थित मां चंद्रहासिनी के दर्शन कर डभरा के अग्रसेन भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना कर की. यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.



कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. कांग्रेस जो कहती है, वह जरूर करती है, वहीं भाजपा जो कहती है, वह नहीं करती.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने छग के हाना पर आधारित बयान दिया था, जिसका जवाब दे दिया गया है और यह मामला अब समाप्त हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!