Korba Arrest : खदान में खड़े PC वाहन से डीजल चोरी कर भाग रहे 3 युवकों को सुरक्षा में तैनात CISF की टीम ने पकड़ा

कोरबा. दीपका परियोजना खदान में खड़े PC वाहन से डीजल चोरी कर भाग रहे 3 युवकों को सुरक्षा में तैनात CISF की टीम ने पकड़ा है और तीनों आरोपियों से 50 लीटर डीजल जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



दरअसल, कोरबा के दीपका में कोयले की खदान का संचालन होता है. यहां 3 युवक आए हुए थे और PC वाहन से 50 लीटर डीजल चोरी कर भाग रहे थे, तभी यहां के सुरक्षा में तैनात CISF की नजर पड़ी. इसके बाद 3 युवकों को दौड़ाकर पकड़ा है और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी. दीपका पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 50 लीटर डीजल को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!