CG Road Accident News : कवर्धा के बाद अब यहां बड़ा सड़क हादसा, दो नाबालिग बच्चों की मौत, 5 की हालत गंभीर

जशपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां सोमवार को कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, तो वहीं मंगलवार सुबह जशपुर जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 



 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक के पास एक तेज रफ़्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में कैटरिंग कर्मचारी सवार थे। इस हादसे में दो नाबालिग की बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौकर पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

 

 

 

 

कवर्धा में 19 लोगों ने गंवाई जान
आपको बता दें कि, बीते सोमवार को कवर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम साय सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। इस हादसे में मरने वाले सभी 19 लोगों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!