JanjgirChampa : जिले में फिर रुकवाया गया बाल विवाह, शादी के पहले पहुंची प्रशासन की टीम, समझाइश पर परिजन माने

जांजगीर-चाम्पा. जिले में जिला प्रशासन ने एक बार फिर बाल विवाह को रुकवाया है. अकलतरा क्षेत्र के अकलतरी गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई है. यहां 2 बहनों की शादी हो रही थी, जिसमें छोटी बहन नाबालिग निकली. प्रशासन की समझाइश के बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई. विवाह के पहले प्रशासन की टीम पहुंच गई थी.

 



मिली जानकारी के अनुसार, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को बाल विवाह होने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने गांव में दबिश दी और दाखिल-खारिज की जांच की. जांच में बड़ी बहन की उम्र बालिग पाई गई, जबकि छोटी बहन की उम्र 17 वर्ष 9 माह निकली. इसके बाद नाबालिग के परिजन और पास के लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया और अधिकारियों की समझाइश के बाद बाल विवाह रोका गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!