Jaijaipur Big News : दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में दो पक्ष के 8 लोगों के बीच में उधारी रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट मुरलीडीह गांव के अश्वनी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खजुरानी में छोटे बाबू रात्रे से उधारी रुपये लिया था, जिसमें से 20 हजार रुपये देना बाकी था. इसके बाद छोटे बाबू रात्रे, बद्री रात्रे, महादेव रात्रे और रेवती रात्रे ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ IPC 294, 323, 427, 452, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दूसरी रिपोर्ट, खजुरानी गांव के छोटे बाबू रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अश्वनी साहू, उससे 5 लाख उधारी रुपये लिया था, जिसमें से 2 लाख 19 हजार रुपये दिया है और बाकी रुपये को नहीं दिया. बचे रुपये मांगने उसके घर गया तो अश्वनी साहू, धनेश्वर साहू, रामदुलारे साहू, राजकुमारी साहू गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!