Janjgir-Baloda Big News : ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, फिर…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के नगपुरा-जावलपुर गांव में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया और हादसे में उसकी मौत हो गई. मृतक युवक का नाम कलेश्वर साहू था, जो जावलपुर गांव का रहने वाला था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने साढ़े 3 घण्टे चक्काजाम किया. आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे. हादसे के बाद ट्रेलर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : बीज निगम ने धान के घटिया बीज सप्लाई किया, रायपुर से पहुंची जांच टीम, जांच में सामने आई बात, 'किसानों को दिया गया खराब धान'

दरअसल, जावलपुर गांव का कलेश्वर साहू बाजारों में चना बेचता है. रात के वक्त वह अपने घर से लौट रहा था, तभी नैला की ओर से बलौदा जा रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया और हादसे में बाइक सवार कलेश्वर साहू की हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब आक्रोशित लोगों ने चक्जाजाम कर दिया था. बाद में, समझाइश पर साढ़े 3 घण्टे बाद चक्काकाम समाप्त हुआ. इस दौरान पुलिस बल तैनात था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Politics : चाम्पा में सट्टा मामले में कार्रवाई के बाद सियासत शुरू, कांग्रेस विधायक ने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई हुई तो सत्ताधारी दल के नेता बचाने पहुंच गए थे थाना, अफसरों को फोन भी किया गया, CM का स्वागत करते नजर आया सट्टेबाज', भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके'
error: Content is protected !!