JanjgirChampa Alligation : नवविवाहिता की हुई मौत, परिजन ने लगाया आरोप, पहुंचे तहसीलदार, तफ़्तीश जारी…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के चोरभठ्ठी गांव की नवविवाहिता की जहर सेवन से मौत हो गई और ढाई महीने की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है. परिजन ने ससुराल पक्ष पर जहर पिलाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है. एक साल पहले आज 10 मई के दिन ही नवविवाहिता सुहाना कश्यप की शादी, मुलमुला क्षेत्र के चोरभठ्ठी गांव के गणेश राम कश्यप से हुई थी. तहसीलदार ने पंचनामा कार्रवाई की है और इसके बाद जिला अस्पताल में वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है और पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

मृतका सुहाना कश्यप के परिजन ने बताया कि 10 मई 2023 को सुहाना की शादी चोरभठ्ठी गांव के गणेश राम कश्यप से हुई थी, तभी से ससुराल के लोग नवविवाहिता को प्रताड़ित करते थे और तबियत खराब होने की बात कहकर नवविवाहिता सुहाना को मायके पहुंचा दिया था. इसी दौरान नवविवाहिता 8-9 महीने से मायके में रह रही थी और कुछ दिन पहले अपने ढाई माह की बच्ची के साथ ससुराल गई थी. इसके बाद यह घटना हुई है. नवविवाहिता के परिजन ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और नवविवाहिता को जहर पिलाने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

दूसरी ओर, मृतका सुहाना के पति गणेश राम कश्यप ने बताया कि नवविवाहिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके लिए उसे मायके पहुंचा दिया था. फिर उसे कुछ दिन पहले ससुराल लाया गया था और इसके बाद यह घटना हुई है.
आपको बता दें कि नवविवाहिता के जहर सेवन के बाद उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले में पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!