Janjgir : पुलिस पर मनमानी करने और परेशान करने का आरोप लगा, पहिए पर पुलिस ने लॉक लगा दिया, 2 घण्टे तक परेशान होते रहा परिवार, दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा, आरोपों पर पुलिस ने ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में पुलिस पर मनमानी करने और परेशान करने का आरोप लगा है. ट्रैफिक रूल तोड़ने का हवाला देकर पहिए पर पुलिस ने लॉक लगा दिया, जिसके बाद कार में सवार परिवार के लोग 2 घण्टे तक परेशान होते रहे. कार में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.

 



कार सवार लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे उसी हालत में अन्य कार पीछे खड़ी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, वहीं रायपुर पासिंग नम्बर देखकर 1 कार पर कार्रवाई की गई. कार सवारों के मुताबिक, 2 घण्टे बाद पुलिस लौटी और चालान लिए, फिर पहिए से लॉक खोला गया. महिलाओं ने रक्षित निरीक्षक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.दरअसल, अकलतरा के दुष्यंत प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ कार से जांजगीर आया हुआ था. उसने कचहरी चौक के पास सड़क किनारे कार को रोकी. पुलिस ने आवागमन बाधित होने और यातायात नियमों को तोड़ने की बात कहते हुए पहिए को लॉक कर दिया. दुष्यंत प्रताप सिंह का कहना है कि वे पेनाल्टी देने को तैयार था, लेकिन रक्षित निरीक्षक ने मनमानी की और पहिए पर लॉक करके चले गए. बाद में, 2 घण्टे बाद आए, तब तक कार सवार, परिवार समेत परेशान होते रहा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इधर, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी ने कहा है कि कार हटाने के लिए बोलने पर नहीं हटाया, जिसके बाद पहिए को लॉक किया गया था. दुर्व्यवहार नहीं किया गया है. पेनाल्टी कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!