JanjgirChampa Big News : गहरीकरण करते वक्त तालाब में मिली प्राचीन मूर्ति, सूचना के बाद भी अफसर नहीं पहुंचे, अफसरों की बेपरवाही

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के लखुर्री गांव के ऐतिहासिक पचरिहा तालाब के गहरीकरण कार्य के दौरान प्राचीन मूर्ति मिली है, जिसे ग्रामीणों ने पूजा के बाद गांव के महाकालेश्वरी मन्दिर में सुरक्षित रखा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अफसरों को प्राचीन मूर्ति मिलने की जानकारी दी है, लेकिन अफसर नहीं पहुंचे हैं. इस तरह अफसरों की लापरवाही सामने आई है. सबसे खास बात है कि मनरेगा के तहत गहरीकरण कार्य के दौरान पचरिहा तालाब में मूर्तियां लगातार मिल रही है, फिर भी अफसर गम्भीर नहीं है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief : तालाब में पानी भरने के लिए लगाए गए 5HP मोटर पंप को अज्ञात चोरों ने की चोरी, जुर्म दर्ज

आपको बता दें, लखुर्री गांव की ऐतिहासिक और प्राचीन पहचान है, जहां पहले भी ऐतिहासिक और प्राचीन मूर्ति या दूसरी चीजें मिलती रही हैं. लखुर्री गांव का पुरातात्विक पहचान भी है. बावजूद, अभी मूर्ति मिलने के बाद अफसरों का गांव नहीं पहुंचना, अफसरों को बेपरवाही को दर्शाता है.

इसे भी पढ़े -  Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत ये खूबियां

error: Content is protected !!