JanjgirChampa Big News : 2 तहसीलदार, 1 उपपंजीयक, 3 पटवारी समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, …ये है यह बड़ा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने 2 तहसीलदार, 1 उपपंजीयक, 3 पटवारी समेत 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है. मामल चाम्पा तहसील के कुरदा गांव का है, जहां संजय कुमार पांडेय की 15 डिसमिल जमीन को हमनाम व्यक्ति संजय कुमार बरेठ ने सरनेम बदलकर अफसरों और पटवारी की मिलीभगत कर 2017 में फर्जी ऋण पुस्तिका बनवा ली और उस जमीन को साहिल राज देवांगन को बेच दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

इस पर जमीन के मालिक संजय कुमार पांडेय ने चाम्पा के कोर्ट में परिवाद दायर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. इस पर चाम्पा पुलिस ने तत्कालिन 2 तहसीलदार डीएस उइके, सरस्वती बंजारे, उपपंजीयक विजय कुमार, 3 पटवारी अरविंद साहू, युवराज पटेल, भूषण मरकाम, जमीन खरीददार सहिलराज देवांगन, फर्जी विक्रेता संजय कुमार बरेठ, गवाह संतोष देवांगन और अभय पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120-B, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!