Korba Big Arrest : जंगल में तेंदुए का शव मिलने का मामला, जहर देकर मारने वाले आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, 1 अन्य संदेही से पूछताछ जारी… ये है पूरा मामला… पढ़िए…

कोरबा. कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिलने के मामले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. बछड़े में जहर देकर तेंदुए को मारने का खुलासा PM रिपोर्ट से खुलासा हुआ था और वन विभाग ने डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ा है. तेंदुए द्वारा बछड़े का शिकार करने से आरोपी बाप-बेटे नाराज थे, जिसके बाद तेंदुए को मारने जहर देने का प्लान बनाया था. तेंदुए की मौत के बाद दांत, नाखून सहित अन्य अंग ले जाने वाले संदेही से भी वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के चैतमा रेंज के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला था. सूचना मिलते ही CCF बिलासपुर, DFO कटघोरा, SDO पाली और वन मण्डल की टीम मौके पर पहुची थी और तेंदुए के शव का PM कराया था. PM रिपोर्ट से तेंदुए को जहर देने की बात सामने आई थी.
इधर, कटघोरा वन मण्डल की टीम ने रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई और जांच शुरू की. इस पर बाप गोविंद सिंह और बेटे लालसिंह ने बछड़े में जहर का छिड़काव करना स्वीकार किया है. मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है, वहीं तेंदुए के दांत, नाखून और अन्य अंग ले जाने वाले संदेही व्यक्ति से वन विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!