Korba Big News : पिकनिक स्पॉट में नहाने गए युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला, पुलिस कर रही तफ़्तीश

कोरबा. बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में नहाने गए युवक मनोज का संदिग्ध हालत में शव मिला है और घटनास्थल से कुछ ही दूर वाहन, मोबाइल, जूता, पहचान पत्र भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने की वजह से युवक की गिरने से मौत हुई होगी. बालको पुलिस मौके पर पहुची है और जांच कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कार्यकारणी का किया विस्तार, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की... देखिए पूरी सूची...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपका के रहने वाले युवक मनोज, परसाखोला के झरने में नहाने गया हुआ था, तभी उसकी मौत हो गई. हालांकि, अभी मृत्यु का कारण अज्ञात है. घटना के बाद बालको पुलिस मौके पर पहुची है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि थोड़ी ही दूर में युवक का जूता, मोबाइल, वाहन, और पहचान पत्र भी मिला है. फिलहाल, शव को पुलिस ने PM के लिए भेज दिया है, अब मौत के कारण का खुलासा PM रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

error: Content is protected !!