Sakti Action : मांड नदी तट पर अवैध राखड़ डंपिंग पर कार्रवाई, अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्रवाई जारी

सक्ती. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देश में जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डभरा एसडीएम से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत चंदली में मांड नदी तट पर सत्या राणा पति मदन सुंदर राणा द्वारा अपने निजी भूमि पर राखड़ डंप करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा बालेश्वर राम तथा तहसीलदार चंद्रपुर अभिजीत राजभानु को दी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

जिसके तहत एसडीएम डभरा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चंद्रपुर को अवैध राखड डंपिंग पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया । जिससे राजस्व अमलों द्वारा एसडीएम डभरा के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई तथा राखड डंपिंग को नियम के विरुद्ध नदी तट से 98 मीटर पर डंप किया जाना पाए जाने पर मौका जांच पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध राखड डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!