Korba Bike Thief : चोरी की 7 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3 जिलों में करता था चोरी, …ऐसे आया पुलिस की पकड़ में…

कोरबा. कटघोरा की पुलिस ने बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पकडा है और उससे चोरी की 7 बाइक बरामद किया है. आरोपी आशीष मनहर, जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण के कामता गांव का रहने वाला है, पुलिस ने आरोपी युवक के घर से 4 बाइक और अन्य जगह से 3 बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 454, 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी युवक आशीष मनहर को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा क्षेत्र से बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. इस पर कटघोरा पुलिस ने टीम गठित की और युवक आशीष मनहर, संदिग्ध हालत में बाइक में घूमते मिला. पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और जंगल में छिपा रखी बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करना भी बताया. इस पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी आशीष मनहर को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

error: Content is protected !!