Korba News : वार्ड की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता : उद्योग मंत्री देवांगन, वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर वार्ड के बरमपुर में मंत्री ने किया लोगों से संवाद

कोरबा. वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार की शाम वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर के बरमपुर पहुंचे. इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अधिक संख्या में आए वार्डवासियों से संवाद किया. विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक बढ़त दिलाने पर मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया।

 



उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में एतिहासिक बढ़त के लिए आप सभी वार्डवासियों का आभार, मै नतमस्तक हूं, आपके अपार समर्थन का ऋणी हूं। वार्ड की जनता की विकास कार्यों को लेकर जो भी मांगे होंगी, उसे हर हाल में जल्दी पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सर्वमंगला नगर की तरह हमारा गांव कोहड़िया भी पुनर्वास गांव है। मैंने भी पुनर्वास का दंश झेला है, सड़क, पानी, बिजली की कमी से हमारा गांव भी जुझा है। मंत्री श्री देवांगन ने आश्वस्त किया की वार्ड की समस्या को चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेन्द्र पाटनवार, सतविंदर पाल बग्गा,वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद भानूमति जायसवाल, माधव प्रसाद जायसवाल ( जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), भीम चौहान , भानु यादव, ओम पटेल, मोहर गोस्वामी, रामबलवंत यादव, माखन यादव, रामधन पाण्डेय, कौशिक कैवर्त, परमात्मा पटेल, चैतराम मंझवार, दिलेश्वर यादव, राहुल पाण्डेय, इतवार, जय यादव, राजेंद्र पटेल एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!