Korba Big News : जंगल से रेस्क्यू किए गए तेंदुए की हुई मौत, कुछ दिन पहले एक तेंदुए को जहर देकर मार दिया गया था, लगातार हो रही तेंदुए की मौत ?

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र के एतमा जंगल से रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत हो गई है. भीषण गर्मी के चलते तेंदुआ सुस्तअवस्था में विचरण कर रहा था. इसकी सूचना पर कटघोरा वन विभाग और बिलासपुर कानन पेंडारी की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया था और उपचार के लिए भेज दिया था. इसके बाद उपचार के दौरान तेंदुए की मौत हो गई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, एतमा वन परिक्षेत्र के कोनकोना गांव में कल 26 मई को सुस्त अवस्था में तेंदुआ देखा गया था, फिर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी. इस दौरान मौके पर वन विभाग की टीम और कानन पेंडारी बिलासपुर पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुचकर तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया था और इलाज के लिए भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इस बीच इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई है. आपको बता दें, कुछ दिनों पहले भी चैतमा रेंज में जहर देने से तेंदुए की मौत हुई थी. क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए के विचरण से ग्रामीणों में जहां दहशत का माहौल है, वहीं तेंदुए की मौत की हो रही लगातार घटनाओं ने कई सवालों को जन्म दे दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!