Sakti Thief Arrest : कॉलेज मैदान से बाइक चोरी करने वाला चोर और खरीददार गिरफ्तार, 1 बाइक जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने कॉलेज मैदान से बाइक की चोरी करने वाले चोर असरफ खान और खरीददार देवेंद्र राउत को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज गया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379, 411, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, सक्ती के पीताम्बर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वह अपनी बाइक को कॉलेज मैदान में खड़ी किया था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

जांच के दौरान पुलिस ने सक्ती के वार्ड नं 5 निवासी असरफ खान को गिरफ्तार किया. आरोपी असरफ ने बताया कि कुछ माह के भीतर 5 बाइक की चोरी की है. इस पर पुलिस ने 1 खरीददार देवेंद्र राउत को उड़ीसा से गिरफ्तार करके उससे बाइक को जब्त किया है. आरोपी असरफ खान के द्वारा चोरी की गई अन्य 4 चोरी की खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!