थाने पहुंची 2 लड़कियां, SHO से शर्माते हुए बताई दिल की बात, फिर अड़ गईं जिद पर, फूल गए पुलिस के हाथ-पांव. जानिए वजह..

पाली. राजस्थान के पाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो लड़कियों को एकदूसरे से प्यार हो गया. रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी. पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई. मामला पाली जिले के जैतपुर थाने का है. थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाया लेकिन वो नहीं मानी और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. एक 20 साल की है जबकि दूसरी 25 वर्ष की है. पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई है. दोस्ती में प्यार में बदली तो शादी करने का फैसला किया. परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गई. थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही. एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ.

 

 

सर! हमारी शादी करवा दो

दोनों लड़कियों ने एसएचओ के सामने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई. एसएचओ ने पहले तो दोनों को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया. जब लड़कियों ने जिद नहीं छोड़ी तो दोनों के परिजनों से फोन पर बात कराई. फिर भी दोनों लड़कियां टस से मस नहीं हुईं. इतना ही नहीं दोनों ने घर जाने से ही इनकार कर दिया. अंत में थक-हारकर पुलिस ने शाम को दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर काउंसिलिंग के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!