बाढ़ से बिगड़े हालात, भूस्खलन से तीन नाबालिगों समेत 5 लोगों की मौत

करीमगंज. असम के करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन में तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक, पार्थ प्रोतिम दास ने जानकारी दी कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। राज्य में बाढ़ की वजह से 15 जिलों के 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

 



गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी
बता दें कि बाढ़ की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कोपिली का जलस्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश
बताते चलें कि चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश हुई है, जिससे व्यापक बाढ़ आ गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!