Sakti Arrest : घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़ करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी सरजू प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सरजू प्रसाद साहू के खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 506, 323 के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि में अपने घर के सामने खड़ी थी. उसी समय सरजू प्रसाद साहू आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. इसके साथ बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

घटना के बाद से आरोपी सरजू प्रसाद साहू फरार हो गया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली आरोपी अपने घर आया हुआ है. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी सरजू प्रसाद साहू को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है.

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गगन बाजपेई, उपनिरीक्षक अनवर अली, सउनि. संतोष तिवारी, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, मप्रआर. चंद्रकलॉ सोन, आर. घनश्याम पांडे , आर. बुधेश्वर पटेल, सैनिक राजेश कंवर का विशेष योगदान रहा ।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!