CG Bus Fire News: यात्रियों से भरी चलती बस में लगी भीषण आग, लगभग 35 यात्री थे सवार, मंजर देख दहशत में लोग

गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटना भी तेजी बढ़ रही है। वहीं इस बीच बड़ी खबर सामने आई है जहां रायपुर के अभनपुर में एक चलती बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेडिएटर ओवर हीटिंग होने की वजह से आग भड़की, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस बस्तर से रायपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान अभनपुर मोड़ पर ये हादसा हुआ। बस में करीब दर्जनों यात्री सवार थे, जिसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है। हालांकि बाकी 35 यात्री सुरक्षित हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

वहीं इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी IPS विमल गुप्ता ने कहा कि बस में सवार यात्रियों ने बताया कि कुरूद के आसपास लगातार बस से तेज हीटिंग हो रही थी। इसके अलावा रेडिएटर के पास से धुआं भी उठ रहा था। बस महिंद्रा कंपनी की थी। बस के ड्राइवर ने बीच रास्ते में गाड़ी रोककर रेडिएटर में पानी डाला और ठंडा करने की कोशिश की, फिर बस साढ़े 11 बजे के आसपास अभनपुर मोड़ पहुंची।

बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में मोहन ढाबा के पास चलती हुई स्थति में भयंकर आग लग गई। इस दौरान बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। देखते ही देखते थोड़ी देर में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण एसी का पाइप फट जाना बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!