किचन में लड़ रही दो बहनों की बातें सुन आप भी कहेंगे खूब लड़ो-रोज लड़ो, इस सुरीली लड़ाई को खूब एन्जॉय कर रहे लोग. देखिए..

बहनें एक साथ हो तो या तो बातों का लंबा दौर चलेगा या फिर थोड़ी ही देर में किसी बात पर बहस छिड़ जाएगी. वैसे तो भाई बहनों की लड़ाई बहुत आम बात है लेकिन इस लड़ाई में अगर सुरों का तड़का लग जाए तो कैसा रहे.

 



 

 

https://www.instagram.com/reel/C7jw08uv2xF/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

खासतौर से जब सुर वाकई इतने सुरीले हों कि उन्हें सुनते ही रहने का मन करे. तब भला कौन ऐसा होगा जो ये कोशिश करे कि भाई बहन या बहन बहन की ऐसी लड़ाई रुक जाए. सोशल मीडिया पर भी दो बहनों की ऐसी ही लड़ाई वायरल हो रही है. जिसमें कोई तूतू मैंमैं नहीं हो रही. बल्कि जंग छिड़ी है सुरों की. वीडियो इतना मधुर है कि उसे आप एक बार देखना और सुनना शुरू करेंगे तो शायद बीच में रोक नहीं पाएंगे और आखिर में खुद हंस भी पड़ेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

दो बहनों की सुरीली लड़ाई

द शालिनी दुबे और द श्रेया दुबे नाम की दो बहनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा रूप से ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक बहन पहले आटा माड़ती नजर आती है. तभी पीछे से दूसरी बहन आती है और सा रे गा मा गाते हुए बहन को आटे में कुछ मिक्स करने का इशारा करती है. इसके जवाब में दूसरी बहन भी उसी तरह गाते हुए जवाब देती है. दोनों बहनें आपस में एक शब्द नहीं कहती. बस सात सुरों की पूरी सरगम को अलग अलग अंदाज और तोड़ों में गाती हैं. लड़ाई आटे को लेकर शुरू होती है. मजेदार बात ये है कि इस लड़ाई में आखिर में आटा नीचे ही गिर जाता है. जिसके बाद दोनों जोर से हंस पड़ती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

ये है सुरीली लड़ाई

इस वीडियो को शेयर करते हुए दोनों बहनों ने लिखा कि ये सुरीली लड़ाई पार्ट टू है. जिसे देखकर एक यूजर ने लिखा बहुत खूब. एक यूजर ने इसे मेलोडियस फाइट का नाम दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंडियाज गोट बहुत ज्यादा टैलेंट. एक यूजर ने मजेदार कमेंट किया कि रियाज हो चुका हो तो खाना भी बना लो.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!